Maharashtra Ladla Bhai Yojna: महाराष्ट्र सरकार ने 'लाडली बहन योजना' की तर्ज पर पुरुषों के लिए 'लाडला भाई योजना' की शुरुआत की है. इसके तहत युवाओं को हर महीने 10 हजार रुपए तक दिया जाएगा. Ladla Bhai Yojna in Maharashtra: महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा ऐलान किया है. सीएम शिंदे ने 'लाडली बहन योजना' (Ladli Bahan Yojna) की तर्ज पर 'लाडला भाई योजना' (Mukhyamantri Yuva Karya Prashikshan Yojana) शुरू करने का ऐलान किया है. अब महाराष्ट्र में 12th पास करने वाले युवाओं को 6 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे. डिप्लोमा करने वाले युवाओं को आठ हजार रुपए हर महीने मिलेंगे, और ग्रेजुएट युवाओं को 10 हजार रुपए हर महीने महाराष्ट्र सरकार देगी. युवा एक साल तक अप्रेंटिसशिप करेंगे. अप्रेंटिसशिप के दौरान सरकार युवाओं को पैसे देगी. अप्रेंटिसशिप के अनुभव के आधार पर युवाओं को नौकरी मिलेगी. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, इस योजना से महाराष्ट्र में कुशल जनशक्ति तैयार होगी. #BREAKING | महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, 12वीं पास छात्रों को हर महीने मिलेंगे 6 हजार...